Sunday, March 19, 2006

संगीत

डाऊनलोड पियानो साफटवेयर



गायन,वादन,और नृत्य की कलाओ को संगीत कहते है।
संगीत मे मुख्य सात स्वर होते है। सा रे गा मा पा धा नि
इनके अतिरिक्त रे गा धा नि कोमल स्वर और मा तीव्र स्वर भी होता है।
इस तरह कुल बारह स्वर होते है। सा और रे के बीच रे कोमल, रे और गा के बीच गा कोमल, पा और धा के बीच धा कोमल, धा और नि के बीच नि कोमल स्वर आता है।
कोमल स्वरों के नीचे लाईन लगाई जाती है।जैसे- गा
मा और पा के बीच मा तीव्र स्वर होता है। मा तीव्र स्वर के ऊपर खडी़ लाईन लगाई जाती है। जैसे-मा'
सप्तक-
सात स्वरों के समूह को सप्तक कहते है। सात शुद्ध, चार कोमल,एक तीव्र इस तरह से सप्तक मे कुल बारह स्वर हो जाते है।बीच के सप्तक को मध्य सप्तक और इसके बायी तरफ मन्द्र सप्तक तथा दायी तरफ तार सप्तक होता है।
मन्द्र सप्तक के स्वरों के नीचे बिन्दी लगाई जाती है। जैसे-‍ नि.‍
तार सप्तक के स्वरों के ऊपर बिन्दी लगाई जाती है। जैसे-गां


सरगमो के अभ्यास हेतु आगे-





0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home